Celebrating Environment day by JJSS NGO 2022

आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान

आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम जन जागृति सेवा संस्थान कोल्हुई द्वारा ग्राम पंचायत राज मंदिर कला में आयोजित किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह फरेंदा द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |

मुख्य अतिथि अरुण सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा की पर्यावरण आज देश के सामने एक चुनौती है जिसकी सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालिका सिंह ने किया और अपने संबोधन में कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए जाने का संकल्प लेना चाहिए और संस्थान के सदस्य एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि आज से हम लोग एक वृक्ष अवश्य लगाए गे ।कार्यक्रम को मुख्य रूप से दुर्गा पांडे बृज मोहन प्रसाद डॉ एसपी चौरसिया शैलेश तिवारी जितेंद्र सिंह अजीत सिंह सीताराम मौर्या बैजनाथ प्रसाद द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबलू यादव ग्राम प्रधान डी एन सिंह दिनेश मिश्रा अनिल सिंह वन दरोगा सूरजपाल वन दरोगा शेर अली इसरार अहमद बबलू चौधरी चंद्रभान सहानी पुरुषोत्तम सिंह राम प्रताप सिंह ललन सिंह मधुर मिश्रा विक्की सिंह बलराम मिश्रा उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *